रांची : सभी वार्डों में आज से शुरू होगा डोर-टू-डोर कचरा उठाने का काम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2019 9:36 AM

विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम की ओर से सोमवार से शहर के सभी 53 वार्डों में एक साथ डोर-टू-डोर कचरा उठाव का काम शुरू होगा. नगर आयुक्त मनोज कुमार ने नगर निगम के सभी अधिकारियों, सिटी मैनेजरों व सुपरवाइजरों को इस कार्य की निगरानी करने का आदेश दिया है. इधर, रविवार को दिन भर नगर […]

विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम की ओर से सोमवार से शहर के सभी 53 वार्डों में एक साथ डोर-टू-डोर कचरा उठाव का काम शुरू होगा. नगर आयुक्त मनोज कुमार ने नगर निगम के सभी अधिकारियों, सिटी मैनेजरों व सुपरवाइजरों को इस कार्य की निगरानी करने का आदेश दिया है.
इधर, रविवार को दिन भर नगर निगम कार्यालय में इसकी तैयारियां चल रही थीं. एस्सेल इंफ्रा के टर्मिनेशन के बाद रांची नगर निगम द्वारा शहर की बेहतर सफाई के लिए 2000 सफाई कर्मचारियों की सेवा ली जा रही है. इसके अलावा 330 कूड़ा वाहन की मदद ली जा रही है. संकरी गलियों, जिनमें कचरा उठाने वाले वाहन नहीं जा पा रहे हैं, वहां के लिए 50 रिक्शा लगाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola