रांची : पुरुष कल्याण मंत्रालय गठित करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

रांची : सेव इंडियन फैमिली की बैठक ऑक्सीजन पार्क, मोरहाबादी में हुई़ समीर झा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानून (धारा 498 ए) का दुरुपयोग हो रहा है़ कई महिलाएं इस कानून को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है़ं यह कानून पति व उसके रिश्तेदारों को गिरफ्तार करा कर […]

विज्ञापन
रांची : सेव इंडियन फैमिली की बैठक ऑक्सीजन पार्क, मोरहाबादी में हुई़ समीर झा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानून (धारा 498 ए) का दुरुपयोग हो रहा है़ कई महिलाएं इस कानून को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है़ं यह कानून पति व उसके रिश्तेदारों को गिरफ्तार करा कर परेशान करने का सरल तरीका बन गया है़
कई मामलों में पति के भाई- बहन, दादा- दादी और वर्षों से बाहर रह रहे रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार कराया गया है़ इस कारण परिवार टूट रहे हैं और कई पुरुष आत्महत्या तक कर रहे है़ं उन्होंने कहा कि देश में पशुओं, बच्चे व महिलाओं के लिए कानून है पर पुरुषों के संरक्षण के लिए कोई कानून नहीं है़
इसलिए पुरुष कल्याण मंत्रालय का गठन शीघ्र किया जाये, ताकि प्रताड़ित पुरुषों को न्याय मिले़ बैठक में प्रह्लाद प्रसाद, रमेश कुमार, सपन कुमार सिंह, अक्षय अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, सत्या कुमार, राजेश महतो, पवन कुमार, रमेश पाठक, रंजीत सिंह, चंद्रेश्वर सिंह, सत्या, गौतम, विकास कुमार व अन्य शामिल थे़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola