रांची : बड़ा तालाब के समीप पार्क से शव बरामद, शिनाख्त नहीं

Updated:
विज्ञापन

रांची : कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बड़ा तालाब के समीप स्थित पार्क से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करायी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि लोग उन्हें पंडितजी के नाम से बुलाते थे. उनके मूल […]

विज्ञापन
रांची : कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बड़ा तालाब के समीप स्थित पार्क से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करायी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि लोग उन्हें पंडितजी के नाम से बुलाते थे. उनके मूल नाम और पते के बारे में किसी को जानकारी नहीं है.
इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मृतक रोजाना नशा का सेवन करता था. इसलिए आशंका जतायी जा रही है कि व्यक्ति की मौत नशा का सेवन या किसी बीमारी की वजह से हुई होगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola