ePaper

रांची : कल से डोर टू डोर कचरे का उठाव करेगा निगम

Updated at : 16 Jun 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कल से डोर टू डोर कचरे का उठाव करेगा निगम

रांची : एस्सेल इंफ्रा से शहर की सफाई व्यवस्था अपने हाथों में लेने के बाद रांची नगर निगम सोमवार से शहर के 53 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू करेगा. शत प्रतिशत घराें से कूड़े का उठाव हो, इसके लिए नगर आयुक्त ने रविवार को भी निगम के सभी पदाधिकारियों को […]

विज्ञापन
रांची : एस्सेल इंफ्रा से शहर की सफाई व्यवस्था अपने हाथों में लेने के बाद रांची नगर निगम सोमवार से शहर के 53 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू करेगा. शत प्रतिशत घराें से कूड़े का उठाव हो, इसके लिए नगर आयुक्त ने रविवार को भी निगम के सभी पदाधिकारियों को पूर्व की भांति ही निगम में काम करने का आदेश दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि सोमवार से पहले जितने भी खराब वाहन हैं, उन सबकी मरम्मत करा लें, ताकि वृहद रूप से इस सेवा की शुरुआत हो सके.
प्रतिदिन हो रहा 800-900 टन कूड़े का उठाव : निगम के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा कि पिछले एक माह से एस्सेल इंफ्रा की सफाई व्यवस्था वार्डों में ठप थी. इस कारण मोहल्ले की हालत नारकीय हो गयी थी, लेकिन अब निगम रात-दिन इन कचरे का उठाव कर रहा है.
प्रतिदिन 800-900 टन कूड़े का उठाव किया जा रहा है. रविवार रात तक शहर में पूर्व में जमा सारे कचरे का उठाव कर लिया जायेगा. सोमवार से डोर टू डोर सेवा की शुरुआत कर दी जायेगी.
कचरा मिला, तो सुपरवाइजर पर होगी कार्रवाई : सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए नगर निगम अब सुपरवाइजरों को जिम्मेदारी देने की तैयारी में है. नयी व्यवस्था के तहत अगर वार्ड के किसी मोहल्ले में गंदगी का अंबार पाया गया, तो संबंधित मोहल्ले के सुपरवाइजर पर नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola