सोनाहातू के शहीद बेटे धनेश्वर को अंतिम विदाई देने पहुंचे लोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सोनाहातू/ रांची : सरायकेला जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकडु साप्ताहिक हाट में शुक्रवार को नक्सलियों के हमले में शहीद हुए जिला पुलिस के जवान धनेश्वर महतो (55) का शव उनके पैतृक गांव तेलवाडीह पंचायत के डीबाडीह में दिन के दो बजे लाया गया. पुलिस बल के जवान तिरंगा झंडा में लिपटे शहीद जवान […]
विज्ञापन
सोनाहातू/ रांची : सरायकेला जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकडु साप्ताहिक हाट में शुक्रवार को नक्सलियों के हमले में शहीद हुए जिला पुलिस के जवान धनेश्वर महतो (55) का शव उनके पैतृक गांव तेलवाडीह पंचायत के डीबाडीह में दिन के दो बजे लाया गया.
पुलिस बल के जवान तिरंगा झंडा में लिपटे शहीद जवान के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे थे. शहीद का शव देख कर पत्नी सरस्वती देवी व दिव्यांग बेटा प्रकाश महतो का रो-रो कर बुरा हाल था. शहीद का बेटा प्रकाश महतो सुधार पब्लिक स्कूल, सिल्ली में नौवीं में पढ़ता है. इसके अलावा धनेश्वर महतो का एक भाई है. डीबाडीह गांव में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर, आइटीडीए डायरेक्टर अवधेश पांडेय, एसडीएम बुंडू सरोज तिर्की, बीडीओ कुमुंद कुमार झा, सीओ प्रधान मांझी, रिंकू भगत, चितरंजन महतो, श्याम कुमार महतो, राजेंद्र प्रसाद महतो, जिला पुलिस बल व गणमान्य लोगों ने पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन