रांची :जमीन विवाद और भू-अर्जन से संबंधित मामले आये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिये लोगों की समस्याएं सुनी. अपर समाहर्ता सत्येंद्र कुमार व एडीएम नक्सल राजेश कुमार बरवार ने लोगों की समस्याओं को सुना. टेलीकांफ्रेंसिंग में ज्यादातर मामले जमीन विवाद व भू-अर्जन से संबंधित आये. अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को पंजी में दर्ज किया. अपर समाहर्ता […]
विज्ञापन
रांची : जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिये लोगों की समस्याएं सुनी. अपर समाहर्ता सत्येंद्र कुमार व एडीएम नक्सल राजेश कुमार बरवार ने लोगों की समस्याओं को सुना.
टेलीकांफ्रेंसिंग में ज्यादातर मामले जमीन विवाद व भू-अर्जन से संबंधित आये. अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को पंजी में दर्ज किया. अपर समाहर्ता सत्येंद्र सिंह के पास 50 से अधिक शिकायतें आयीं.
उन्होंने बताया कि शिकायतों को संबंधित अंचलों के पास भेज दिया जायेगा. 15 दिनों के बाद पुन: उसकी समीक्षा की जायेगी और जो प्रगति होगी उसकी जानकारी शिकायत करनेवालों को दी जायेगी. उन्होंने बताया कि म्यूटेशन, खतियान व पंजी-2 के अलावा रसीद न कटने की शिकायतें भी आयीं. अपर समाहर्ता ने दिन के 11 बजे से एक बजे तक लोगों की शिकायतें सुनी. एडीएम नक्सल राजेश बरवार के पास 16 मामले आये.
उनके पास ज्यादातर आय प्रमाण पत्र व वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित मामले आये. उन्होंने कहा कि शिकायतों की सूची तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जा रही है. बाद में उसकी प्रगति की सूचना संबंधित व्यक्तियों को दे दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन