रांची : हरमू फ्लाइओवर 30 सितंबर के पहले शुरू हो सकता है निर्माण कार्य
Updated at : 11 Jun 2019 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नगर विकास विभाग 30 सितंबर के पहले हरमू फ्लाइओवर का काम शुरू कराने का प्रयास कर रहा है. हरमू फ्लाइओवर का फाइनल डिजाइन तैयार कर पथ निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को सूचित कर दिया गया है. तीनों विभागों के अधिकारी साथ बैठ कर डिजाइन पर अंतिम फैसला ले रहे हैं. इसी […]
विज्ञापन
रांची : नगर विकास विभाग 30 सितंबर के पहले हरमू फ्लाइओवर का काम शुरू कराने का प्रयास कर रहा है. हरमू फ्लाइओवर का फाइनल डिजाइन तैयार कर पथ निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को सूचित कर दिया गया है. तीनों विभागों के अधिकारी साथ बैठ कर डिजाइन पर अंतिम फैसला ले रहे हैं. इसी महीने फ्लाइओवर के लिए टेंडर आमंत्रित किया जा सकता है.
रॉडिक कंसल्टेंट द्वारा तैयार की गयी हरमू फ्लाइओवर की नयी डिजाइन एम्स के पास से होकर गुजरने वाले फ्लाइओवर की तर्ज पर बनाया गया है. हरमू फ्लाइओवर को एम्स के समीप से गुजरने वाले फ्लाइओवर के छोटे मॉडल के रूप में प्रस्तावित किया गया है.
मालूम हो कि पूर्व में भी नगर विकास विभाग ने मेकन से हरमू फ्लाइओवर की डिजाइन तैयार करायी थी. लेकिन, पिस्का मोड़ से रातू रोड तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ ताल-मेल नहीं बैठने की वजह से उस डिजाइन को निर्माण के योग्य नहीं माना गया था.
मेकन द्वारा नयी डिजाइन तैयार कराने में असमर्थता जाहिर करने के बाद नगर विकास विभाग ने रॉडिक को नया परामर्शी नियुक्त करते हुए फिर से डिजाइन तैयार करायी है. पिस्का मोड़ से प्रस्तावित रातू एलिवेटेड कॉरिडोर को ध्यान में रखते हुए हरमू फ्लाइओवर की नयी डिजाइन बनायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




