तेजस्वी यादव झारखंड कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे

Updated:
विज्ञापन

रांची़ : प्रदेश राजद की बैठक गुरुवार को राज्य कार्यालय हरमू बाइपास में प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि राजद पूरी तैयारी और मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगा. यह भी कहा कि राजद राज्य कार्यकारिणी की होनेवाली बैठक में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे. प्रदेश महासचिव […]

विज्ञापन
रांची़ : प्रदेश राजद की बैठक गुरुवार को राज्य कार्यालय हरमू बाइपास में प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने कहा कि राजद पूरी तैयारी और मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगा. यह भी कहा कि राजद राज्य कार्यकारिणी की होनेवाली बैठक में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे.
प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि प्रदेश राजद अध्यक्ष के निर्देशन पर सभी जिला अध्यक्ष चुनाव लड़नेवाले विधानसभा क्षेत्रों को चिह्नित कर संभावित उम्मीदवारों की सूची राज्य कार्यालय में जमा करेंगे. बैठक में महासचिव मनोज पांडेय, आबिद अली, डॉ मनोज कुमार, प्रणय कुमार बबलू, चंद्रशेखर भगत, संतोष प्रसाद, रामकुमार यादव, मोहन प्रसाद, राजकिशोर यादव, सुरेश राय, संतोष यादव उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola