मनी लाउंड्रिंग के आरोपी श्यामल चक्रवर्ती जेल गये
रांचीc : मनी लाउंड्रिग मामले में आरोपी ठेकेदार श्यामल चक्रवर्ती ने शनिवार को पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर करने के बाद आरोपी की अोर से जमानत याचिका दायर की गयी. इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए जेल भेजने का […]
रांचीc : मनी लाउंड्रिग मामले में आरोपी ठेकेदार श्यामल चक्रवर्ती ने शनिवार को पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर करने के बाद आरोपी की अोर से जमानत याचिका दायर की गयी. इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए जेल भेजने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
आरोपी की पूर्व में हाइकोर्ट अौर सुप्रीम कोर्ट से भी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी. आरोपी को सरेंडर करने का निर्देश था. यह मामला इडी के कांड संख्या इसीआइआर 2/18 से जुड़ा है. मामले में पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार अौर उनके भाई राजेंद्र कुमार भी आरोपी हैं. दोनों को भी सरेंडर करने का निर्देश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए