रैगिंग मामले में कमेटी एक-दो दिनों में सौंपेगी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स में 27 मई की देर रात हुई रैगिंग के मामले में कमेटी अपनी रिपोर्ट एक-दो दिनों में सौंप देगी. इसको लेकर गुरुवार को कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में सारी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गयी है. इस संबंध में रिम्स निदेशक डॉ सिंह ने बताया कि चूंकि, रिम्स की […]

विज्ञापन

रांची : रिम्स में 27 मई की देर रात हुई रैगिंग के मामले में कमेटी अपनी रिपोर्ट एक-दो दिनों में सौंप देगी. इसको लेकर गुरुवार को कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में सारी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गयी है. इस संबंध में रिम्स निदेशक डॉ सिंह ने बताया कि चूंकि, रिम्स की एंटी रैगिंग कमेटी की सदस्य डॉ मंजू गाड़ी अवकाश पर थीं, जिस वजह से कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप पायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गौरतलब है कि रिम्स में पीजी के सीनियर छात्र द्वारा डेंटल के दूसरे सत्र के छात्र को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया था. पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत दिल्ली एंटी रैगिंग सेल से की थी. इसके बाद रिम्स प्रबंधन गंभीर हुआ और तत्काल पीजी के छात्र को सस्पेंड कर दिया. रिम्स निदेशक ने पूरे मामले की जांच का जिम्मा डॉ आरके श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली 11 सदस्यीय एंटी रैगिंग टीम को सौंपा. यह मामला छात्रावास नंबर सात का है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola