33 केवी हाइटेंशन लाइन का तार टूटा, साढ़े छह घंटे गुल रही बिजली

रांची : कांके में कुम्हरिया के पास 33 केवी लाइन का तार टूटने से शनिवार को राजधानी के बड़े इलाके में साढ़े छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. राजभवन, कांके, रातू, मोरहाबादी, गांधीनगर, पहाड़ी, कचहरी, अपर बाजार आदि फीडर पर इसका असर पड़ा. सुबह साढ़े 11 बजे के […]
रांची : कांके में कुम्हरिया के पास 33 केवी लाइन का तार टूटने से शनिवार को राजधानी के बड़े इलाके में साढ़े छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. राजभवन, कांके, रातू, मोरहाबादी, गांधीनगर, पहाड़ी, कचहरी, अपर बाजार आदि फीडर पर इसका असर पड़ा. सुबह साढ़े 11 बजे के आस-पास तार टूटने की घटना के बाद बिजली की आपूर्ति बंद हो गयी.
साढ़े छह घंटे बाद शाम छह बजे के करीब बिजली आयी. इस दौरान दूसरे फीडर से रोटेशन के तहत कुछ इलाकों में बिजली दी गयी. इस संबंध में न्यू कैपिटल डिवीजन के एसडीओ पीएन सिंह ने बताया कि गर्मी के चलते सभी फीडर ओवरलोडेड हैं, ऐसे में तार व फीडर इसे झेल नहीं पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










