रांची : ऑटो सवार महिला से सवा लाख की छिनतई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

युवती के शव की हुई शिनाख्त दूसरे पति पर हत्या का आरोप रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम के किनारे 30 अप्रैल को युवती के सिर में गोली मार कर की गयी हत्या मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है. युवती की पहचान मांडर निवासी सोनामणि एक्का के रूप में हुई […]
विज्ञापन
युवती के शव की हुई शिनाख्त दूसरे पति पर हत्या का आरोप
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम के किनारे 30 अप्रैल को युवती के सिर में गोली मार कर की गयी हत्या मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है.
युवती की पहचान मांडर निवासी सोनामणि एक्का के रूप में हुई है. परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप उसके दूसरे पति राज स्वांसी पर लगाया है. पुलिस ने राज स्वांसी की तलाश में धुर्वा फिल्टर प्लांट कॉलोनी स्थित घर में छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला.
इधर पुलिस ने उसके मोबाइल का सीडीआर और अंतिम लोकेशन निकाला, तो धुर्वा डैम के किनारे का मिला. पुलिस के अनुसार राज और सोनामणि ने भाग कर कुछ माह पूर्व शादी की थी. दोनों साथ रहते थे.
करीब चार वर्ष पूर्व सोनामणि ने भाग कर एक युवक से शादी की थी. उसका पहले से एक बच्चा भी था. लेकिन बाद में सोनामणि ने पहले पति और बच्चे को छोड़ दिया था. इधर पुलिस द्वारा तलाश किये जाने और घटना के दिन मोबाइल का लोकेशन घटना स्थल पर मिलने की जानकारी मिलने के बाद राज स्वांसी ने वार्ड 39 के पार्षद वेद प्रकाश सिंह के पास आकर सरेंडर कर दिया.
उसने युवती के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी दी. लेकिन हत्याकांड में संलिप्तता की बात से इनकार कर दिया. जिसके बाद पार्षद ने उसे धुर्वा पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस को आरंभिक जांच में उसके खिलाफ तकनीकी साक्ष्य मिले हैं. लेकिन उसने पुलिस के सामने भी पूछताछ में अपनी संलिप्तता की बात से इनकार कर दिया है.
पुलिस के अनुसार युवती जुडिशियल एकेडमी में अस्थायी स्टॉफ थी. घटना के बाद जब उसका फोटो कुछ लोगों को भेजा गया. तब युवती के पतराटोली में रहने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क किया और शव की शिनाख्त करने के लिए बुलाया. जिसके बाद परिजनों ने युवती के शव की शिनाख्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










