रांची : कई इलाकों से दूसरे दिन भी नहीं हुआ कचरे का उठाव
Updated at : 26 Apr 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कांटाटोली मिनी कचरा ट्रांसफर स्टेशन (एमटीएस) के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही. कर्मचारी फरवरी और मार्च महीने का वेतन नहीं मिलने से नाराज हैं. इस संबंध में अब तक न तो एस्सेल इंफ्र और न ही रांची नगर निगम ने कोई पहल की है. कर्मचारियों के हड़ताल […]
विज्ञापन
रांची : कांटाटोली मिनी कचरा ट्रांसफर स्टेशन (एमटीएस) के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही. कर्मचारी फरवरी और मार्च महीने का वेतन नहीं मिलने से नाराज हैं. इस संबंध में अब तक न तो एस्सेल इंफ्र और न ही रांची नगर निगम ने कोई पहल की है.
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण कोकर, कांटाटोली, सामलौंग, चुटिया, लालपुर क्षेत्र से कचरे का उठाव नहीं हुआ. इधर, वार्ड नंबर-16 के कर्बला चौक कचरा ट्रांसफर स्टेशन से भी कचरे का उठाव ठप रहा. सुबह में एक ट्रिप कचरा उठाने के बाद यहां ड्राइवरों ने अपने वाहन को लाकर एमटीएस में खड़ा कर दिया. इस कारण इस क्षेत्र से भी कचरे का उठाव नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




