1137 लाइसेंसी हथियार अब तक जमा नहीं हुए, होगी कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2019 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची जिले के 1137 लोगों के हथियार का लाइसेंस 22 अप्रैल के बाद रद्द कर दिये जायेंगे. जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है. ये वैसे लोग हैं, जिन्होंने लगातार नोटिस दिये जाने के बावजूद अपना लाइसेंसी हथियार जमा नहीं किये हैं. जिन लोगों ने अपनी लाइसेंसी हथियार जमा […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिले के 1137 लोगों के हथियार का लाइसेंस 22 अप्रैल के बाद रद्द कर दिये जायेंगे. जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है. ये वैसे लोग हैं, जिन्होंने लगातार नोटिस दिये जाने के बावजूद अपना लाइसेंसी हथियार जमा नहीं किये हैं. जिन लोगों ने अपनी लाइसेंसी हथियार जमा नहीं किये हैं, उन्हें 20 अप्रैल तक का समय दिया गया है.
इसके बाद भी अगर हथियार जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी और लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. साथ ही हथियार का सुराग नहीं देनेवालों को भी प्रशासन द्वारा चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.
जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों से सुराग नहीं मिलनेवाले हथियारों पर कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है. रांची जिला प्रशासन अब तक तीन बार नोटिस जारी कर सभी लाइसेंसधारियों को अपने हथियार जमा करने का निर्देश दे चुका है.
इसके बावजूद लाइसेंसधारियों ने अपने हथियार नहीं जमा किये हैं. इसके बाद उपायुक्त राय महिमापत रे ने पिछले सप्ताह अंतिम नोटिस जारी कर सभी को हथियार जमा करने का आदेश दिया था. जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के पास लाइसेंसी हथियारों की संख्या 3312 है.
जानकारी के अनुसार रांची में 1137 लोगों ने अपने लाइसेंसी हथियार जमा नहीं किये हैं. प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है और ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. कानूनी कार्रवाई के पहले उन्हें अंतिम नोटिस भी दे दिया गया है. जिले में 1950 लाइसेंसधारी अभी तक अपना हथियार जमा कर चुके हैं. जबकि 235 लोगों को हथियार रखने की छूट दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




