रांची :चुनाव के बाद घोषणा पत्र को जुमला कहती है भाजपा : सुबोधकांत

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में सुबोधकांत को विजयी बनाने का लिया गया संकल्प रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक बुधवार को सेलिब्रेशन हॉल में हुई. इसमें एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया. बैठक में श्री सहाय ने कहा […]

विज्ञापन
कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में सुबोधकांत को विजयी बनाने का लिया गया संकल्प
रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस व झामुमो कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक बुधवार को सेलिब्रेशन हॉल में हुई. इसमें एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया.
बैठक में श्री सहाय ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा के लोग बड़ी-बड़ी घोषणा करते हैं और चुनाव के बाद जनता जब उन वायदों को पूरा करने को कहती है, तो भाजपा के बड़े नेता चुनावी घोषणा को जुमला कह कर मतदाताओं का अपमान करते हैं. यह चुनाव भाजपा के झूठ तथा जुमलों से बदला लेने का मौका है. श्री सहाय ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ जनता से संपर्क कर उन्हें भाजपा के झूठे वायदों और जुमलों के बारे में याद दिलायें. यही हमारा सबसे बड़ा प्रचार होगा.
झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि महागठबंधन बनने से भाजपा और उनके सहयोगियों में बेचैनी होने लगी है. उनकी बेचैनी बता रही है कि चुनाव में भाजपा का क्या हाल होनेवाला है. अंतु तिर्की ने कहा कि जेएमएम कार्यकर्ता तन-मन-धन से मेहनत कर रांची से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को विजयी बनायेंगे. डॉ जावेद अहमद ने कहा कि चुनाव के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी कर फिर से नयी घोषणा कर दी है, तो जनता को भाजपा बताये कि पिछले चुनाव वाली घोषणा पत्र का क्या हुआ?
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है. कार्यक्रम में वर्षा गाड़ी, विनोद पांडेय, पवन जेडिया, समनूर मंसूरी, दीपक लाल, विनय सिन्हा दीपू, राजन वर्मा, विशाल सिंह, सुरेश बैठा, अजय नाथ शाहदेव, विनोद सिंह मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola