रांची : रेस्टोरेंट ग्राहकों से कर रहे हैं मनमानी, जीएसटी के अलावा ले रहे पांच फीसदी सर्विस टैक्स

Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची के रेस्टोरेंट ग्राहकों से मनमानी कर रहे हैं. पांच प्रतिशत जीएसटी के अलावा अलग से ग्राहकों के बिल में पांच प्रतिशत सर्विस चार्ज जोड़ दिया जा रहा है. कई ग्राहक इसे देख नहीं पा रहे हैं और कई ग्राहक जब इस ओर ध्यान दिलाते हैं, तो रेस्टोरेंट की ओर से कहा […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी रांची के रेस्टोरेंट ग्राहकों से मनमानी कर रहे हैं. पांच प्रतिशत जीएसटी के अलावा अलग से ग्राहकों के बिल में पांच प्रतिशत सर्विस चार्ज जोड़ दिया जा रहा है. कई ग्राहक इसे देख नहीं पा रहे हैं और कई ग्राहक जब इस ओर ध्यान दिलाते हैं, तो रेस्टोरेंट की ओर से कहा जाता है कि जीएसटी के अलावा सर्विस चार्ज जोड़ा गया है़ यह लिया जाता है. इस प्रकार हर दिन कई ग्राहकों की जेब कट रही है.
क्या है नियम : नियम है कि जीएसटी के अलावा अलग से कोई भी सर्विस चार्ज ग्राहकों से नहीं लिया जा सकता है. सीए मनीष जैन कहते हैं कि ग्राहकों से जीएसटी के अलावा सर्विस चार्ज नहीं लिया जा सकता है. ग्राहक चाहें, तो सर्विस चार्ज दे सकते हैं या नहीं भी दे सकते हैं. यह ग्राहकों पर निर्भर है. बिल बनाने के पूर्व ग्राहकों की मर्जी के अनुसार ही सर्विस चार्ज जोड़ा जा सकता है.
शिकायत करने पर सॉरी कह कर झाड़ लेते हैं पल्ला
सर्कुलर रोड स्थित द बेस्ट रेस्टोरेंट में ग्राहक प्रवीण कुमार ने अपने परिवार के साथ खाना खाया. जब बिल दिया, तो इसमें सर्विस चार्ज जोड़ दिया गया था. घर पहुंचने पर उन्हें इसकी जानकारी मिली. जब उन्होंने रेस्टोरेंट में फोन लगाया तो रेस्टोरेंट कर्मी ने सॉरी कह कर पल्ला झाड़ लिया.
ग्राहकों पर दोहरी मार
रेस्टोरेंट संचालक द्वारा जीएसटी के अलावा अलग से सर्विस चार्ज जोड़ने के कारण ग्राहकों पर दोहरी मार पड़ रही है. बिल में सर्विस चार्ज जोड़ने पर जितने का बिल हो रहा है, उस पर सीजीएसटी और एसजीएसटी लिया जा रहा है. इस प्रकार ग्राहकों पर बोझ बढ़ रहा है. इसको लेकर कई बार ग्राहक व संचालक के बीच बीच विवाद भी हो जाता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola