रांची : शराब दुकानों का ताला खुला

Updated at : 05 Apr 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : शराब दुकानों का ताला खुला

रांची : तीन दिन बाद शराब की दुकानों का ताला गुरुवार से खुलना शुरू हो गया है. राज्य में शराब की 1350 दुकानों में से 425 दुकानों के लिए परमिट जारी करने के बाद बिवरेज कॉरपोरेशन से शराब का उठाव शुरू हो गया है. राजधानी रांची में शराब की कुल 156 दुकानें खोली जानी हैं. […]

विज्ञापन
रांची : तीन दिन बाद शराब की दुकानों का ताला गुरुवार से खुलना शुरू हो गया है. राज्य में शराब की 1350 दुकानों में से 425 दुकानों के लिए परमिट जारी करने के बाद बिवरेज कॉरपोरेशन से शराब का उठाव शुरू हो गया है. राजधानी रांची में शराब की कुल 156 दुकानें खोली जानी हैं.
इनमें से 80 दुकानों के लिए माल का उठाव कर लिया गया है. मालूम हो कि एक अप्रैल से राज्य में शराब की खुदरा बिक्री निजी हाथों में दे दी गयी है. चुनाव आयोग द्वारा देर से अनुमति दिये जाने के कारण दुकानदारों को लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया में विलंब की वजह से तीन दिन राज्य भर में शराब की दुकानें बंद थी.
लाइसेंस देने व परमिट निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दुकानें खुलनी शुरू हो गयी हैं. अगले दो से तीन दिनों में बंदोबस्त की गयी सभी दुकानों में शराब की बिक्री शुरू हो जायेगी. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नयी व्यवस्था के तहत दिन के 11 बजे से रात 11 बजे तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी.
अधिक कीमत लेने पर हंगामा
रांची : कोकर के डिस्टलरी पुल के समीप स्थित शराब दुकान में अधिक रेट लेने पर लोगों ने हंगामा किया़ लोगाें का कहना था कि दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक रेट ले रहा है़
यदि शराब की कीमत बढ़ी है, तो दुकान के सामने रेट चार्ट लगाना चाहिए़ गौरतलब है कि पहले शराब दुकान सरकार द्वारा चलायी जाती थी, अब वह निजी हाथों में आ गयी है़ दुकानदार ने ग्राहकाें को बताया कि सरकारी कीमत अलग थी, अब हमें बढ़ी हुई कीमत पर शराब की आपूर्ति की गयी है़ इसलिए अधिक कीमत ले रहे है़ं
शराब दुकान खाेलने का विरोध : दूसरी ओर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के खादगढ़ा नीम चौक स्थित देवी तथा शनि मंदिर के पास व अावासीय इलाके में शराब दुकान खाेलने के विरोध में दिन के 11: 30 बजे लोगों ने हंगामा किया. विराेध को देखते हुए दुकान संचालक ने गुरुवार को दुकान तो नहीं खोली, लेकिन उसने कहा कि वह दुकान जरूर खोलेगा़ उसे सरकार की ओर से दुकान मिली है़
मुहल्ले के निवासी अंशु चौधरी ने बताया कि पहले भी यहां सरकारी शराब की दुकान थी. उससे पहले उसमें सीमेंट की दुकान थी. फिर से शराब की दुकान खोल दी गयी है. विरोध करनेवाले सुधीर चौधरी, महेश चौधरी, तावा गोप सहित कई महिलाओं ने कहा कि जब भी यहां शराब दुकान खोली जायेगी उसका जम कर विरोध किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola