रांची : हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 04 Apr 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने रुगड़ीगढ़ा निवासी विनोद की हत्या करनेवाले मंटू वर्मा उर्फ डेंजो तथा अरुण गोप को गिरफ्तार किया है़ दोनों को जेल भेज दिया गया है़ वर्ष 2018 में रुगड़ीगढ़ा में विनोद की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी थी़ विनोद की मां फुलमणि देवी के बयान पर सुखदेवनगर […]
विज्ञापन
रांची : सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने रुगड़ीगढ़ा निवासी विनोद की हत्या करनेवाले मंटू वर्मा उर्फ डेंजो तथा अरुण गोप को गिरफ्तार किया है़ दोनों को जेल भेज दिया गया है़ वर्ष 2018 में रुगड़ीगढ़ा में विनोद की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी थी़ विनोद की मां फुलमणि देवी के बयान पर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़
पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया़ वहीं, रोस्पा टॉवर में डकैती करने के आरोपी ईशान गिरि को सुखदेवनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ गाड़ीखाना निवासी ईशान वर्ष 2016 में रोस्पा टॉवर के एक दुकान में डकैती में शामिल था़ इस संबंध में लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, लेकिन सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का निवासी होने के कारण उसे सुखदेवनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया और लोअर बाजार थाना को सौंप दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




