रांची :चुनाव को लेकर डीआइजी रैंक के अधिकारियों की बैठक आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर डीआइजी रैंक के कई राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक गुरुवार को जैप वन परिसर स्थित खुखरी सभागार में होगी़ बैठक में रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर, कोल्हान रेंज के डीआइजी कुलदीप द्विवेदी, हजारीबाग रेंज के डीआइजी पंकज कंबोज, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के डीआइजी रैंक के […]
विज्ञापन
रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर डीआइजी रैंक के कई राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक गुरुवार को जैप वन परिसर स्थित खुखरी सभागार में होगी़
बैठक में रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर, कोल्हान रेंज के डीआइजी कुलदीप द्विवेदी, हजारीबाग रेंज के डीआइजी पंकज कंबोज, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के डीआइजी रैंक के पुलिस अफसर के अलावा विभिन्न जिलों के एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में इंटर स्टेट सक्रिय नक्सलियों व अपराधियों का डाटा पुलिस अधिकारी एक दूसरे से साझा करेंगे.
इसके बाद कार्रवाई को लेकर संयुक्त रणनीति तैयारी की जायेगी. इंटर स्टेट बॉर्डर पर चेकिंग, पुलिस अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय सहित सुरक्षा व अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके. चुनाव में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती पर भी चर्चा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










