रांची : आयकर की कार्रवाई जारी अब तक 20 लाख जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. इस कड़ी में अब तक विभाग ने कुल 20 लाख रुपये जब्त किये हैं. इनमें जमशेदपुर से बरामद पांच लाख और गिरिडीह से बरामद 15 लाख रुपये शामिल हैं. दोनों ही मामले में जिन व्यक्तियों और वाहन से पैसे बरामद किये गये थे, […]
विज्ञापन
रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. इस कड़ी में अब तक विभाग ने कुल 20 लाख रुपये जब्त किये हैं. इनमें जमशेदपुर से बरामद पांच लाख और गिरिडीह से बरामद 15 लाख रुपये शामिल हैं. दोनों ही मामले में जिन व्यक्तियों और वाहन से पैसे बरामद किये गये थे, उनके द्वारा कोई साक्ष्य विभाग को उपलब्ध नहीं कराया गया था.
इसके अलावा अभी रांची के पिठोरिया में 29.44 लाख, बोकारो में 1.25 लाख, तमाड़ में 10 लाख रुपये और रांची एयरपोर्ट से नौ लाख रुपये बरामद किये गये थे. पिठोरिया मामले में गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू साव आयकर विभाग को वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाये. इसलिए इस पैसे को जब्त करने के लिए विभाग कोर्ट की अनुमति लेगा. वहीं अन्य मामलों में संबंधित पक्ष को विभाग द्वारा समन जारी कर साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन