पत्नी को मुंबई में बेच दिया, भाग कर रांची पहुंची महिला, किया केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

रांची : मुंबई में पति द्वारा एक व्यक्ति के हाथों बेच दी गयी महिला ने कोतवाली थाना स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) में पति मुश्ताक अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ बोकारो की महिला को उसके पति ने मुंबई में एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया़ नौ माह तक उक्त व्यक्ति ने महिला […]

विज्ञापन
रांची : मुंबई में पति द्वारा एक व्यक्ति के हाथों बेच दी गयी महिला ने कोतवाली थाना स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) में पति मुश्ताक अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ बोकारो की महिला को उसके पति ने मुंबई में एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया़ नौ माह तक उक्त व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया.
किसी प्रकार से महिला भाग कर मुंबई से रांची आयी और रांची में रहने वाले अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची़ महिला थाना पुलिस ने मामले को कोतवाली थाना स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सुपुर्द कर दिया़ इस संबंध में जीरो एफआइआर दर्ज की गयी है़
ज्ञात हो कि उक्त महिला ने गिरिडीह के एक युवक से लव मैरिज किया था़ कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा़ उसके बाद घुमाने के बहाने पति उसे मुंबई ले गया और वहां एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola