रांची : अपर नगर आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट
Updated at : 27 Mar 2019 12:49 AM (IST)
विज्ञापन

सुपरवाइजर बतायें, कितने सफाईकर्मियों की जरूरत है रांची : राजधानी रांची की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने पदाधिकारियों व सुपरवाइजरों के साथ बैठक की. बैठक में श्री प्रसाद ने सभी सुपरवाइजरों से कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना जरूरी है. […]
विज्ञापन
सुपरवाइजर बतायें, कितने सफाईकर्मियों की जरूरत है
रांची : राजधानी रांची की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने पदाधिकारियों व सुपरवाइजरों के साथ बैठक की. बैठक में श्री प्रसाद ने सभी सुपरवाइजरों से कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना जरूरी है.
इसके लिए सभी सुपरवाइजर गुरुवार शाम तक यह रिपोर्ट दें कि उनके वार्ड में साफ सफाई के लिए कितने कर्मचारी व कितने वाहन की जरूरत है. अपर नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि जिन इलाकों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है. उन मोहल्लों में अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाये. अपर नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि सफाई व्यवस्था के पैटर्न में अब बदलाव करने की जरूरत है.
इसके तहत अब नाली सफाई, डोर-टू-डोर कचरे का उठाव और सड़कों पर झाड़ू लगाने के लिए अलग-अलग कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जायेगी. जिन कर्मचारियों को इस काम में लगाया जायेगा, वे अपने क्षेत्र में केवल उसी काम को करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




