रांची : 93 बालू घाटों के लिए 40 बिडर ने 200 से अधिक टेंडर डाले

Updated:
विज्ञापन

रांची : जेएसएमडीसी द्वारा पांच हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल के 60 बालू घाटों व पांच हेक्टेयर से अधिक के 33 बालू घाटों के लिए निकाली गयी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजेल (आरएफपी) की 26 मार्च को निविदा डालने की अंतिम तिथि थी. यह आरएफपी जेएसएमडीसी द्वारा बालू घाटों में माइनिंग, ट्रांसर्पोटेशन, स्टॉकिंग और लोडिंग के लिए एजेंसी […]

विज्ञापन
रांची : जेएसएमडीसी द्वारा पांच हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल के 60 बालू घाटों व पांच हेक्टेयर से अधिक के 33 बालू घाटों के लिए निकाली गयी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजेल (आरएफपी) की 26 मार्च को निविदा डालने की अंतिम तिथि थी.
यह आरएफपी जेएसएमडीसी द्वारा बालू घाटों में माइनिंग, ट्रांसर्पोटेशन, स्टॉकिंग और लोडिंग के लिए एजेंसी चयन के लिए निकाली गयी थी. बालू की बिक्री जेएसएमडीसी द्वारा अॉनलाइन किया जाना है. बताया गया कि पांच हेक्टेयर से कम के 60 बालू घाटों के लिए कुल 31 बिडर ने 150 से अधिक निविदा डाली है. वहीं पांच हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले 33 बालू घाटों के लिए नौ बिडर ने 50 प्रस्ताव डाले हैं. सभी प्रस्तावों का अभी टेक्निकल बिड खोला गया है.
इसका मूल्यांकन कराया जायेगा. इसके बाद फायनेंशियल बिड खोला जायेगा. हालांकि दो बजे तक निविदा डालने की अंतिम तिथि थी. दो कंपनियां दो बजे के बाद निविदा डालने आयी, जिन्हें रोक दिया गया. जेएसएमडीसी के बालू प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि निविदा डालने वालों की वीडियो रिकार्डिंग करायी गयी है, जिसमें आने का समय दर्ज है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola