रांची : शहर में हर 500 मीटर पर तैनात किया जायेगा एक सफाईकर्मी
Updated at : 20 Mar 2019 9:43 AM (IST)
विज्ञापन

होली के बाद बदल जायेगी राजधानी की सफाई व्यवस्था रांची : होली के बाद राजधानी रांची की सफाई व्यवस्था में कई बदलाव किये जायेंगे. इसके लिए रांची नगर निगम ने प्लान तैयार कर लिया है. इसके तहत शहर के गली-मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर हर 500 मीटर के क्षेत्रफल में एक सफाईकर्मी तैनात किया जायेगा. […]
विज्ञापन
होली के बाद बदल जायेगी राजधानी की सफाई व्यवस्था
रांची : होली के बाद राजधानी रांची की सफाई व्यवस्था में कई बदलाव किये जायेंगे. इसके लिए रांची नगर निगम ने प्लान तैयार कर लिया है.
इसके तहत शहर के गली-मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर हर 500 मीटर के क्षेत्रफल में एक सफाईकर्मी तैनात किया जायेगा. सफाई कर्मी का यह दायित्व होगा कि वह सड़क पर जमा कचरे को एकत्र करे और उस क्षेत्र में नालियों की भी सफाई करे. रांची नगर निगम संबंधित क्षेत्र के दो व्यक्तियों से मोबाइल नंबर भी लेगा. इन लोगों से नगर निगम के अधिकारी सप्ताह में एक बार फोन करके साफ सफाई से संबंधित फीडबैक प्राप्त करेंगे.
नयी व्यवस्था के तहत रांची नगर निगम अब शहर के आवासीय कॉलोनी व व्यावसायिक इलाकों से कचरे के उठाव के लिए अलग-अलग वाहन व लेबर प्रतिनियुक्त करेगा. आवासीय मोहल्ले वाले कर्मचारियों का ड्रेस और वाहन का रंग अलग और व्यावसायिक इलाके वाले कर्मचारियों के ड्रेस व वाहन का रंग अलग होगा. निगम अधिकारियों ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि सफाईकर्मी व्यावसायिक इलाके से तो प्रतिदिन कूड़े का उठाव करते थे. लेकिन आवासीय कॉलोनी से कूड़ा उठाने में उनकी रुचि नहीं दिखती थी.
1500 सफाईकर्मी होंगे तैनात
नौ मार्च को निगम बोर्ड की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था में लगी एस्सेल इंफ्रा को टर्मिनेट करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी थी. हालांकि, कंपनी को तब तक काम करने का आग्रह किया गया था, जब तक सरकार टर्मिनेशन के प्रस्ताव पर सहमति नहीं दे देती है.
लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने एक तरह से शहर में सफाई का काम बंद कर दिया है. इसलिए निगम ने शहर के 53 वार्डों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए नया प्लान बनाया है. निगम के सिटी मैनेजर संदीप कुमार की मानें, तो जल्द ही शहर में नयी सफाई व्यवस्था बहाल होगी. इस कार्य में 1500 सफाई कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




