देश के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री के निधन से झारखंड का हर खास-ओ-आम मर्माहत, रांची के गौरव से जुड़ी हैं यादें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2019 9:06 AM

विज्ञापन

रांची : देश के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन रविवार को हो गया. श्री पर्रिकर भले आज हमारे बीच नहीं रहे लेकिन, उनकी यादें आज भी रांची से जुड़ी हुई हैं. श्री पर्रिकर का रांची से गहरा नाता था. रक्षामंत्री रहते हुए जब उन्हें विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने […]

विज्ञापन
रांची : देश के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन रविवार को हो गया. श्री पर्रिकर भले आज हमारे बीच नहीं रहे लेकिन, उनकी यादें आज भी रांची से जुड़ी हुई हैं. श्री पर्रिकर का रांची से गहरा नाता था. रक्षामंत्री रहते हुए जब उन्हें विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने को आमंत्रित किया गया, तो न सिर्फ वे आये बल्कि, इस तरह के प्रयास और रांची आसपास के विकास को लेकर भी बातें रखीं.
उन्होंने विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने की उपलब्धि अपने नाम की.
23 जनवरी वर्ष 2016 को श्री पर्रिकर पहाड़ी मंदिर में विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया. उन्हाेंने पहाड़ी मंदिर में बटन दबाकर तिरंगा फहराया. इस दौरान मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में भी हिस्सा लिया और तिरंगा निर्माण में जुटे कई सदस्यों को अपने हाथों सम्मानित भी किया.
झारखंड काफी आगे बढ़ेगा
उन्होंने झारखंड राज्य की सराहना भी की थी. कहा था कि झारखंड काफी आगे बढ़ेगा. इस राज्य ने झारखंड को बहुत कुछ दिया है. उनके ही कार्यकाल में रक्षा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यादेश एचइसी को दिया गया. वह सामरिक उत्पादों के लिए एचइसी की भूमिका को लेकर बहुत आशान्वित भी थे.
वर्ष 2016 में जब मनोहर पर्रिकर बतौर रक्षामंत्री झारखंड पहुंचे थे, तो उन्होंने देवघर स्थित बाबा धाम में पूजा-अर्चना भी की थी. मनोहर पर्रिकर भारतीय राजनीति में दूरदर्शी सोच के नेता थे. उनके निधन से भारतीय राजनीति को गहरी क्षति पहुंची है.
शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री
मनोहर पर्रिकर का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे अनुभवी राजनेता थे. गोवा के गुणात्मक विकास के लिए सदैव तत्पर रहे.
दिनेश उरांव, विधानसभा अध्यक्ष
मनोहर पर्रिकर के असामयिक निधन पर हम सभी मर्माहत हैं. वे साधारण जीवन जीनेवाले असाधारण नेता थे. उनका निधन आज राष्ट्रीय क्षति है.
अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री
मनोहर पर्रिकर का असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है. राष्ट्रहित में उनके उल्लेखनीय योगदान को देश हमेशा याद रखेगा.
सुदेश महतो, आजसू प्रमुख
श्री पर्रिकर के निधन से भारतीय राजनीति को भारी क्षति पहुंची है. गोवा के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के तौर पर उनका योगदान हमेशा याद किया जायेगा.
चंद्रप्रकाश चौधरी, पेयजल स्वच्छता मंत्री
राज्यपाल ने जतायी संवेदना
श्री पर्रिकर का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सादगी की मिसाल थे. उनके योगदान के लिए देश हमेशा उन्हें याद करेगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.
द्रौपदी मुर्मू , राज्यपाल, झारखंड
मुख्यमंत्री ने जताया शाेक
स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर की विनम्रता, सरलता और ईमानदारी सदा युवा पीढ़ी के लिए मिसाल रहेगी. देश ने राष्ट्र सेवा में समर्पित एक सच्चा देशभक्त खो दिया.
रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखंड
लक्ष्मण गिलुवा समेत कई नेताओं ने जतायी संवेदना
रांची : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने गहरा शोक व्यक्त किया है. श्री गिलुवा ने कहा भाजपा ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया है. वे अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के लिए सदा याद किये जायेंगे.
शोक व्यक्त करनेवालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, प्रो आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रिया सिंह, समीर उरांव, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री सुनील सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, सरिता श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रवक्ता जेबी तुबिद, राजेश शुक्ला, प्रवीण प्रभाकर, प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल वर्णवाल, अनिल सिन्हा, मिस्फिका हसन, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी संजय जायसवाल, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, प्रदीप सिन्हा व प्रेम मित्तल आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola