रांची : बंद घर से तीन लाख रुपये के सामान उठा ले गये चोर
Updated at : 12 Mar 2019 9:48 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सदर थाना क्षेत्र के गढ़ा टोली के आगे स्थित इलाही बख्स कॉलोनी निवासी और बक्सा दुकान के संचालक अफरोज खान के घर का ताला तोड़ कर चाेरों ने 30 हजार नकद, गहने, दो सूटकेस में रखे कपड़े सहित करीब तीन लाख का सामान चुरा ले गये़ बताया जाता है कि जिस समय चोरी […]
विज्ञापन
रांची : सदर थाना क्षेत्र के गढ़ा टोली के आगे स्थित इलाही बख्स कॉलोनी निवासी और बक्सा दुकान के संचालक अफरोज खान के घर का ताला तोड़ कर चाेरों ने 30 हजार नकद, गहने, दो सूटकेस में रखे कपड़े सहित करीब तीन लाख का सामान चुरा ले गये़
बताया जाता है कि जिस समय चोरी हुई उस समय घर के सभी लोग रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए जामिया बैंक्वेट हॉल गये हुए थे़ अफरोज खान ने इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ अफरोज ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे घर के सभी लोग रिसेप्शन में गये थे. रात करीब 12 बजे लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है़ इसके बाद घर के अंदर गये तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है और अलमीरा भी खुला हुआ है.
अलमीरा में रखे गये सामान की चोरी हाे चुकी थी़ अपराधी नकदी, गहने, कपड़े सभी कुछ ले गये थे़ बाद में अफराेज खान और परिजनाें ने घर के बाहर इधर-उधर देखा तो छोटे-छोटे बैग बाहर फेंके हुए थे़ सदर थाना प्रभारी का कहना कि घटना के बाद अफरोज के परिवार के कई सदस्य थाना पहुंचे थे. बताया कि बाहर फेंके हुए सामान तथा घर के अन्य सामान को भी उन लोगों ने छू दिया था, जिसके कारण डॉग स्क्वायड को नहीं बुलाया गया. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




