रांची : अकेले ही अस्पताल का भ्रमण करने निकले निदेशक, इमरजेंसी में मरीजों से की बातचीत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2019 9:01 AM

विज्ञापन

रांची : रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह सोमवार को बिना सुरक्षा गार्ड को साथ लिये ही अस्पताल का भ्रमण करने निकले. उन्होंने करीब तीन घंटे तक अस्पताल के विभिन्न विभागों और वार्डों का भ्रमण किया. सबसे पहले वे इमरजेंसी में पहुंचे, जहां मरीज के परिजन से इलाज की जानकारी ली. ग्रामीण क्षेत्र से आये […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह सोमवार को बिना सुरक्षा गार्ड को साथ लिये ही अस्पताल का भ्रमण करने निकले. उन्होंने करीब तीन घंटे तक अस्पताल के विभिन्न विभागों और वार्डों का भ्रमण किया.
सबसे पहले वे इमरजेंसी में पहुंचे, जहां मरीज के परिजन से इलाज की जानकारी ली. ग्रामीण क्षेत्र से आये मरीजों से जब उन्होंने बातचीत शुरू की, तो वे स्थानीय भाषा में जवाब दे रहे थे. निदेशक को समझने में थोड़ी दिक्कत हुई. हालांकि, वह मरीज के परिजनों के हावभाव से उनकी समस्या को समझा. इसके बाद वह मेडिसिन फ्लाेर की आेर बढ़े, लेकिन कुछ गार्ड ने उनको पहचान लिया. निरीक्षण के जब सुरक्षा कर्मी आने लगे, तो निदेशक ने साथ चलने से मना कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola