रांची : आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल ऐप से
Updated at : 05 Mar 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

जानकारी . चुनाव आयोग द्वारा पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण रांची : चुनाव अायोग ने लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिसकर्मियों को सोमवार को सी-विजिल एेप का प्रशिक्षण दिया. मास्टर ट्रेनरों ने सी-विजिल के सिटीजन और इंवेस्टीगेटर एेप के बारे में पुलिस अधिकारियों को काम करने के […]
विज्ञापन
जानकारी . चुनाव आयोग द्वारा पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
रांची : चुनाव अायोग ने लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिसकर्मियों को सोमवार को सी-विजिल एेप का प्रशिक्षण दिया. मास्टर ट्रेनरों ने सी-विजिल के सिटीजन और इंवेस्टीगेटर एेप के बारे में पुलिस अधिकारियों को काम करने के तरीके की जानकारी दी.
बताया गया कि यह एेप चुनावी गड़बड़ियों पर तत्काल लगाम लगाने में सहायक होगा. कोई भी व्यक्ति इस एेप के माध्यम से कहीं भी आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दे सकेगा. यह एेप निर्वाचन की घोषणा की तिथि से प्रभावी होगा और मतदान के एक दिन बाद तक बना रहेगा. एेप सिर्फ चुनाव की घोषणा वाले स्थानों पर ही काम करेगा. लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार इस एेप का प्रयोग किया जायेगा.
जीपीएस की मदद से जगह की जायेगी चिह्नित
जीपीएस की मदद से शिकायत वाले स्थान की पहचान की जा सकेगी. इसके लिए शिकायतकर्ता को एक यूनिक आइडी मिलेगी, जिससे वह आगे की कार्रवाई जान सकेगा. शिकायत दर्ज होने के बाद सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के पास जायेगी. फिर इसे एफएसटी को दिया जायेगा. इस एेप पर केवल आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की ही शिकायत की जा सकेगी. फोटो और वीडियो बनाने के बाद यूजर्स को सिर्फ पांच मिनट का समय मिलेगा. पहले से ली गयी फोटो व वीडियो अपलोड करने की अनुमति एेप नहीं देगा. एसएसपी कार्यालय रांची में आयोजित इस जागरूकता शिविर में वरीय आरक्षी अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, सभी आरक्षी उपाधीक्षक और जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे.
सी-विजिल एेप के लिए कैमरा, इंटरनेट कनेक्शन और जीपीएस वाला एंड्रायड स्मार्ट फोन जरूरी होगा. शिकायत के लिए जागरूक नागरिक को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की एक तस्वीर या अधिक से अधिक दो मिनट का वीडियो रिकार्ड कर इस एेप पर भेजना है. साक्ष्य आधारित शिकायत का निस्तारण अधिकतम 100 मिनट में किया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




