रांची : धर्म व जात से ऊपर उठ कर काम कर रहे हैं पीएम : सुदेश वर्मा

Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर काम कर रहे हैं. भारतवासियों के लिए एक नीति लागू की. जाति, धर्म की राजनीति नहीं की. सभी को एक नजर से देखा. ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई प्रधानमंत्री धर्म […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर काम कर रहे हैं. भारतवासियों के लिए एक नीति लागू की. जाति, धर्म की राजनीति नहीं की. सभी को एक नजर से देखा. ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई प्रधानमंत्री धर्म और जात की राजनीति से ऊपर उठ कर काम कर रहा है. श्री वर्मा रविवार को रांची में प्रमुख मुस्लिम नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कोई भी प्रधानमंत्री की सराहना तभी कर सकता है, जब वह सांप्रदायिकता के चश्मे को उतार फेंके. कांग्रेस व अन्य दलों की सरकारें आजादी के बाद से कुछ समुदायों को वोट बैंक मान कर राजनीति करती रही.
आज भी वे इन्हें वोट बैंक ही मानती हैं. कभी उस समुदाय के समुचित विकास की चिंता नहीं की. लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस धारणा को बदल दिया है. उन्होंने देश के सामने विकास को मुख्य मुद्दा बनाया है. गरीबी कोई जाति या धर्म नहीं देखती है. इसलिए गरीबों के लिए बनी योजनाएं हर तबके के पास जाती हैं. उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक की अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प को पूरी दुनिया ने देखा और इसकी सराहना की है. भारतीय सेना और अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक दबाव का ही नतीजा है कि विंग कमांडर अभिनंदन को तुरंत रिहा करने के लिए पाकिस्तान की सरकार को मजबूर होना पड़ा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola