रांची : एससी-एसटी कर्मचारी संघ की नयी कमेटी का किया गया गठन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2019 8:54 AM

विज्ञापन

रांची : अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ, झारखंड का 15वां अधिवेशन रविवार को लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में हुआ. इस अवसर पर इसकी नयी कमेटी का चुनाव भी हुआ, जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक रेजी डुंगडुंग को अध्यक्ष, कार्यपालक अभियंता एन रजक, राकेश प्रसाद, संजीव कुमार, संजय रजक, नवलकिशोर पासवान व विवेकानंद बास्के को […]

विज्ञापन
रांची : अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति कर्मचारी संघ, झारखंड का 15वां अधिवेशन रविवार को लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में हुआ.
इस अवसर पर इसकी नयी कमेटी का चुनाव भी हुआ, जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक रेजी डुंगडुंग को अध्यक्ष, कार्यपालक अभियंता एन रजक, राकेश प्रसाद, संजीव कुमार, संजय रजक, नवलकिशोर पासवान व विवेकानंद बास्के को उपाध्यक्ष सरोजनी लकड़ा, किशोर रजक, महेश कुमार, दीपशिखा हेरेंज, भगत वाल्मीकी व मुन्ना टुडू को संयुक्त सचिव चुना गया है़
इसके अतिरिक्त इसमें उपेंद्र कुमार रजक व अमित कुमार को को मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र कुमार व संतोष राम को कार्यालय सचिव और घनश्याम प्रसाद, उपेंद्र राम, श्याम नंदन प्रसाद व प्रदीप पासवान को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया. अधिवेशन में राज्य में आरक्षण, पदोन्नति, पदस्थापना, बैकलॉग नियुक्तियों पर भी चर्चा हुई. अध्यक्षता हरि राम महली व संचालन उपेंद्र कुमार रजक ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola