रांची : पूर्व सीएमडी की याचिका पर फाइनल सुनवाई छह मार्च को
Updated at : 01 Mar 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में गुरुवार को बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी की ओर से दायर अपील याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले की फाइनल सुनवाई के लिए छह मार्च की तिथि निर्धारित की. प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में गुरुवार को बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी की ओर से दायर अपील याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले की फाइनल सुनवाई के लिए छह मार्च की तिथि निर्धारित की.
प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने खंडपीठ को बताया कि बीसीसीएल में सीएमडी की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार हो रहा है, लेकिन याचिका की फाइनल सुनवाई तक नियुक्ति नहीं की जाये. इस बाबत अंतरिम आदेश पारित करने का आग्रह किया. वहीं केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता राजीव सिन्हा ने केंद्र सरकार व एकल पीठ के आदेश को सही बताया.
उल्लेखनीय है कि प्रार्थी अजय कुमार सिंह ने अपील याचिका दायर कर एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी है. एकल पीठ ने प्रार्थी की याचिका को खारिज कर दिया था. केंद्र सरकार ने अजय कुमार सिंह को बीसीसीएल के सीएमडी पद से हटा कर उन्हें पूर्व पद पर पदस्थापित कर दिया था. श्री सिंह ने केंद्र सरकार के आदेश को चुनौती दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




