ePaper

रांची : जवानों की शहादत भुनाने की कोशिश कर रही सरकार : सुबोधकांत सहाय

Updated at : 25 Feb 2019 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जवानों की शहादत भुनाने की कोशिश कर रही सरकार : सुबोधकांत सहाय

रांची : रांची महानगर कांग्रेस कमेटी एवं असंगठित कामगार कांग्रेस रांची महानगर की ओर से रविवार को कांके डैम पार्क में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अनुज कुमार लाल के नेतृत्व में समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि नरेंद्र मोदी अगला लोकसभा चुनाव जीतने […]

विज्ञापन
रांची : रांची महानगर कांग्रेस कमेटी एवं असंगठित कामगार कांग्रेस रांची महानगर की ओर से रविवार को कांके डैम पार्क में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अनुज कुमार लाल के नेतृत्व में समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि नरेंद्र मोदी अगला लोकसभा चुनाव जीतने के लिए जवानों की शहादत को भुनाने का प्रयास कर रहे हैं. इसे पहचानने की जरूरत है.
कांग्रेस व यूपीए सरकार में इससे पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक किया गया है, लेकिन देश हित में इसे भुनाने की कोशिश नहीं की गयी. परंतु मोदी सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक का ऐसा प्रचार किया जा रहा है, जैसे सर्जिकल स्ट्राइक सेना के जवानों ने नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हो. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नक्शेकदम पर चल कर ही रघुवर सरकार ने झारखंड को खोखला कर दिया है.
आज झारखंड बेरोजगारी का पर्याय बन गया है. मौके पर रांची अध्यक्ष संजय पांडेय, उदय प्रताप, दीपक ओझा, सोनाल शांति, अमरिंदर सिंह, सुरेंद्र साहू, कमल ठाकुर, दीपक ओझा, अजय सिंह, विजय कुमार, संतोष सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. सदस्यता ग्रहण करने वालों में दिलीप राय, महेश प्रसाद, विमल कुमार, उमा सिंह, शिवम श्रीवास्तव, सागर प्रसाद आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola