रांची़ : नशीली दवा नहीं देने पर व्यवसायी पर रिवॉल्वर के बट से किया हमला
Updated at : 19 Feb 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

तीन युवक हिरासत में रांची़ : महावीर चौक के आगे मैकी रोड स्थित प्रदीप जैन की दवा दुकान पर सोमवार की शाम चार-पांच युवक पहुंचे और नशे की दवा की मांग की. दवा नहीं देने पर युवकों ने दुकान संचालक के साथ मारपीट की़ आरोप है कि युवकों ने रिवॉल्वर के बट से भी उन […]
विज्ञापन
तीन युवक हिरासत में
रांची़ : महावीर चौक के आगे मैकी रोड स्थित प्रदीप जैन की दवा दुकान पर सोमवार की शाम चार-पांच युवक पहुंचे और नशे की दवा की मांग की.
दवा नहीं देने पर युवकों ने दुकान संचालक के साथ मारपीट की़ आरोप है कि युवकों ने रिवॉल्वर के बट से भी उन पर वार किया. इससे प्रदीप जैन जख्मी हो गये. दुकान में भी तोड़फोड़ की गयी़ उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी़ कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है.
इसके पूर्व हिरासत में लिये गये तीनों युवकों ने सिविल कोर्ट से गवाही देकर निकल रहे कांके रोड निवासी मनोज अोझा और साेनू ओझा के साथ जयपाल सिंह स्टेडियम के पास मारपीट की थी़ इस दौरान दो युवकों ने रिवॉल्वर भी निकाला था. इस मामले में भी कोतवाली थाना में शिकायत की गयी है़ इस संबंध में सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि का कहना है दोनों मामले में हिरासत में लिये गये युवकों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




