रांची : पेड न्यूज पर नजर रखेगी कमेटी
Updated at : 15 Feb 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : लोकसभा चुनाव में पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे ने कमेटी (मीडिया सर्टिफिकेशन ऑफ मॉनिटरिंग कमेटी) का गठन किया है. गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. गठित कमेटी तत्काल प्रभाव से काम करेगी. कमेटी के अध्यक्ष उपायुक्त होंगे. वहीं, एमडीएम( विधि […]
विज्ञापन
रांची : लोकसभा चुनाव में पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राय महिमापत रे ने कमेटी (मीडिया सर्टिफिकेशन ऑफ मॉनिटरिंग कमेटी) का गठन किया है. गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. गठित कमेटी तत्काल प्रभाव से काम करेगी.
कमेटी के अध्यक्ष उपायुक्त होंगे. वहीं, एमडीएम( विधि व्यवस्था) अखिलेश कुमार सिन्हा, राजेश, इंदुकांत दीक्षित, दूरदर्शन के नवनीत कुमार सदस्य बनाये गये हैं. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर सदस्य सचिव बनाये गये हैं.
उपायुक्त के अनुसार प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से अभी किसी नाम का प्रस्ताव नहीं मिला है. प्रस्ताव नहीं आने पर उपायुक्त अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए एक नागरिक का मनोनयन करेंगे. कमेटी की पहली बैठक 15 फरवरी को समाहरणालय में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




