ePaper

पिठोरिया : धर्म-संस्कृति बचाने के लिए समाज आगे आये

Updated at : 13 Feb 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
पिठोरिया : धर्म-संस्कृति बचाने के लिए समाज आगे आये

मुंडा समाज के लोग मुंडारी जानें : धर्म गुरु महेंद्र मुंडा पिठोरिया : महाराजा मदरा मुंडा केंद्रीय युवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को सुतियांबे गढ़बारी में जोहार जोगार मुंडा सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि भगवान बिरसा मुंडा के परपौत्र सुखराम मुंडा ने कहा कि अपनी धर्म-संस्कृति बचाने के लिए […]

विज्ञापन
मुंडा समाज के लोग मुंडारी जानें : धर्म गुरु महेंद्र मुंडा
पिठोरिया : महाराजा मदरा मुंडा केंद्रीय युवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को सुतियांबे गढ़बारी में जोहार जोगार मुंडा सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
मुख्य अतिथि भगवान बिरसा मुंडा के परपौत्र सुखराम मुंडा ने कहा कि अपनी धर्म-संस्कृति बचाने के लिए समाज को आगे आना होगा. धर्मगुरु महेंद्र मुंडा ने कहा कि मुंडा समाज के सभी लोगों को मुंडारी भाषा जानना चाहिए. साथ ही पारंपरिक व्यवस्था को बलि प्रथा से ही बचाना चाहिए. इससे पूर्व समारोह की शुरुआत मुड़हर बाबा में जल चढ़ाकर व पूजा-अर्चना कर की गयी. साथ ही कम्पाट, गावादेवती में मुर्गे की बलि व सूर्यमंडा में नारियल फोड़कर अन्य स्थानों में जल चढ़ाया गया.
आयोजन में दीपक नाग मुंडा, विकास मुंडा, सूरज मुंडा, सुरेश मुंडा, रतन तिर्की, तीर्थनाथ मुंडा, आनंद मुंडा, विनोद मुंडा, विजय मुंडा, दीपक तिर्की, शशि मुंडा, सहरू मुंडा सहित अन्य का योगदान रहा. इधर, सुतियांबेगढ़ के स्थानीय मुंडा समाज के लोगों ने विरोध करते हुए कहा है कि कम्पाट में महिलाओं का जाना मना है, फिर भी लोगों ने वहां जल चढ़ा कर रीति-रिवाज का उल्लंघन किया है. यहां का समाज बलि प्रथा से पूजा करता है न कि जल चढ़ाकर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola