रांची : अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है भाजपा : लक्ष्मण गिलुवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 7:12 AM
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि अंत्योदय एवं एकात्म मानव दर्शन को भाजपा की सरकार साकार कर रही है़ केंद्र और राज्य की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है़ भाजपा अध्यक्ष श्री गिलुवा सोमवार को पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि अंत्योदय एवं एकात्म मानव दर्शन को भाजपा की सरकार साकार कर रही है़ केंद्र और राज्य की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है़
भाजपा अध्यक्ष श्री गिलुवा सोमवार को पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे़ पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया़ राज्य भर में बूथ स्तर पर पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किये गये. राजधानी रांची के कई बूथों पर समर्पण दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये गये़ भाजपा के मंत्री, विधायक और पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी़. पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश आदि मौजूद थे.
पंडित दीनदयाल के दिखाये मार्ग पर चलें : सीएम
मुख्यमंत्री ने बूटी रोड स्थित पं दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी और पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनको नमन है. उन्होंने उनके दिखाये मार्ग पर चलने की जरूरत बतायी. मौके पर विधायक हटिया नवीन जायसवाल, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ आदि थे.
पंडित दीनदयाल स्मृति दिवस का आयोजन
भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की ओर से पंडित दीनदयाल स्मृति दिवस का आयोजन डिप्टी पाड़ा में किया गया. मंत्री सीपी सिंह, सत्येंद्र मल्लिक, रांची विवि के कुल सचिव डॉ अमर कु चौधरी व भारत विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पीके सिन्हा सहित हितेंद्र कुमार, विजय साहू, शैलेश सिन्हा व रंजना चौधरी ने श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










