रांची : यातायात नियमों का पालन डर से नहीं खुद की सुरक्षा के लिए करें : सीपी सिंह

Updated at : 10 Feb 2019 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : यातायात नियमों का पालन डर से नहीं खुद की सुरक्षा के लिए करें : सीपी सिंह

30वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत रन फॉर सेफ्टी को मुख्यमंत्री ने किया रवाना सैनिक मार्केट से मोरहाबादी मैदान तक दौड़े लोग स्कूली बच्चे हाथों में स्लाोगन लिखे पोस्टर लिये हुए थे रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को 30वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत सैनिक मार्केट से रन फॉर सेफ्टी को रवाना किया. […]

विज्ञापन
  • 30वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत रन फॉर सेफ्टी को मुख्यमंत्री ने किया रवाना
  • सैनिक मार्केट से मोरहाबादी मैदान तक दौड़े लोग
  • स्कूली बच्चे हाथों में स्लाोगन लिखे पोस्टर लिये हुए थे
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को 30वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत सैनिक मार्केट से रन फॉर सेफ्टी को रवाना किया. कार्यक्रम में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हुए़ रैली में शामिल बच्चे अपने हाथ में पोस्टर लिये हुए थे, जिसमें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, गलत रास्ते से जाओगे, व्यर्थ जान गंवाओगे आदि स्लोगन लिखे हुए थे.
परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सरकार विभिन्न माध्यमों से यातायात नियमों को लागू करवाने का प्रयास कर रही है. हर तीन दिन में एक मौत होती है. हमें ऐसा कार्य करना है कि हादसे के आंकड़ों में भारी गिरावट आये. युवा व स्कूली बच्चे बिना हेलमेट के तीन सवारी बैठा कर वाहन चलाते हैं. यह ठीक नहीं है. यातायात नियमों का पालन डर से नहीं, बल्कि खुद की सुरक्षा के लिए करें.
ज्यादातर मौत का मुख्य कारण हेलमेट नहीं पहनना है: प्रवीण टोप्पो : परिवहन सचिव प्रवीण टोप्पो ने कहा कि हर रोज 12 हादसे होते हैं. इनमें ज्यादातर मौत का मुख्य कारण हेलमेट का नहीं होना रहता है. वहीं, रांची में हर दिन डेढ़ मौतें हो रही हैं. इसलिए हेलमेट जरूर पहनें. इस कार्यक्रम का उद्देश्य वाहन चलाने वालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उनका पालन करवाना है.
खुद के साथ-साथ दूसरों को भी करें जागरूक : डीसी : उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि यातायात नियमों का पालन जरूरी है. हमारी थोड़ी सी असावधानी हमारी और आपकी जिंदगी को दुखदायी बना देगी. इसलिए खुद भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें.
लीला को पहला व सूरज को दूसरा स्थान
रन फॉर सेफ्टी में एसएस मेमोरियल कॉलेज की लीला तिर्की पहले स्थान पर रही. वहीं, डीएवी गांधीनगर स्कूल के छात्र सूरज कुमार दूसरे व सौरभ कुमार तीसरे स्थान पर रहे. इन सभी प्रतिभागियों को परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने पुरस्कृत किया. इनके अलावा 50 अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया.
ये स्कूल व संस्था हुए शामिल
संत जॉन्स स्कूल, गुरुनानक स्कूल, उर्सुलाइन, डीएवी गांधीनगर, डीएवी बरियातू, संत अन्ना, जेवीएम श्यामली,संत माइकल, श्री नारायण मारवाड़ी गर्ल्स स्कूल, बाल कृष्णा स्कूल, मनन विद्या, जिला स्कूल व मारवाड़ी प्लस-टू के अलावा लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 322 ए के प्रतिनिधि शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola