रांची : आइएमए का चुनाव 24 मार्च को, नामांकन शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रांची का चुनाव 24 मार्च को होगा. मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ जेके मित्रा ने बताया कि चुनाव में भाग लेने के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जो 22 फरवरी तक चलेगी. नामांकन पत्र की स्क्रूटनी 24 फरवरी को होगी. आठ मार्च तक नामांकन वापस लिया […]
विज्ञापन
रांची : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रांची का चुनाव 24 मार्च को होगा. मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ जेके मित्रा ने बताया कि चुनाव में भाग लेने के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जो 22 फरवरी तक चलेगी. नामांकन पत्र की स्क्रूटनी 24 फरवरी को होगी. आठ मार्च तक नामांकन वापस लिया जा सकता है. नौ मार्च को उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी.
24 मार्च को चुनाव होने के बाद 31 मार्च को आइएमए की पुरानी कार्यकारिणी नयी कार्यकारिणी को प्रभार सौंपेगी. डॉ मित्रा ने बताया कि आइएमए के ऐसे सदस्य जो चुनाव लड़ना चाहते हों वह करमटोली स्थित आइएमए भवन में सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक एवं दोपहर बाद 2.30 से 5 बजे तक बीजेंद्र सिंह से संपर्क कर अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन