रांची : डॉ रघुनाथ प्रसाद संपदा पदाधिकारी पद से हटाये गये

Updated at : 31 Jan 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : डॉ रघुनाथ प्रसाद संपदा पदाधिकारी पद से हटाये गये

मतदाता सूची में सुधार कराना हो, तो ऑनलाइन करें आवेदन रांची : 30 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. प्रकाशित मतदाता सूची में अगर आपका नाम दर्ज नहीं है तो निराश होने की जरूरत नहीं है. सूची में नाम दर्ज करने का कार्य निरंतर चलता रहेगा. लेकिन, इससे पूर्व निर्वाचन […]

विज्ञापन
मतदाता सूची में सुधार कराना हो, तो ऑनलाइन करें आवेदन
रांची : 30 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. प्रकाशित मतदाता सूची में अगर आपका नाम दर्ज नहीं है तो निराश होने की जरूरत नहीं है. सूची में नाम दर्ज करने का कार्य निरंतर चलता रहेगा. लेकिन, इससे पूर्व निर्वाचन आयोग से निर्देश जरूरी है.
आयोग से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही सूची में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. 30 के बाद जो भी सूची का प्रकाशन होगा वह सप्लीमेंट के नाम से जुड़ेगा. ये भी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे. मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना व सुधार करने के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिये नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल की वेबसाइट www.nvsp.in पर जायें. इस वेबसाइट के खुलते ही फॉर्म-6,6 ए, 7,7 ए व फॉर्म 8 से संबंधित बॉक्स आयेगा.
आपको नाम दर्ज कराना है तो फॉर्म-6 वाले बॉक्स पर क्लिक करें या मतदाता सूची में सुधार करना है तो फॉर्म 8 पर जाकर क्लिक करें. क्लिक करते ही बॉक्स खुल जायेगा. इसके बाद संबंधित आवेदन का फॉर्मेट खुल जायेगा. उसमें दिखे आवेदन को भरें और फिर सबमिट कर दें. सबमिट करते ही आपका आवेदन संबंधित जिले को चला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola