रांची : लीजधारक बंदोबस्त जमीन को सब लीज कर सकेंगे, संकल्प जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : राज्य की सरकारी भूमि को लीज धारक दूसरे को सब लीज पर दे सकेंगे. अगर लीज धारक के नाम पर सरकारी भूमि बंदोबस्त हुई है, तो उसे यह अधिकार होगा कि वह सब लीज कर सके. हालांकि इसमें लीज की शर्त्तें लागू रहेंगी. सब लीज करने के पहले लीज धारक को सरकार से […]
विज्ञापन
रांची : राज्य की सरकारी भूमि को लीज धारक दूसरे को सब लीज पर दे सकेंगे. अगर लीज धारक के नाम पर सरकारी भूमि बंदोबस्त हुई है, तो उसे यह अधिकार होगा कि वह सब लीज कर सके. हालांकि इसमें लीज की शर्त्तें लागू रहेंगी.
सब लीज करने के पहले लीज धारक को सरकार से अनुमति लेनी होगी. सब लीज की अवधि भूमि की लीज अवधि के अंतर्गत होगी. वहीं इसके नवीकरण में भी लीज की अवधि विस्तार को देखा जायेगा. सब लीज की दर व अन्य शर्त्तों का निर्धारण कर राज्य सरकार इस संबंध में अलग से अधिसूचना जारी करेगी. इसके संबंध में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन