रातू : माकपा ने किया रातू अंचल का घेराव
Updated at : 25 Jan 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने गेट के अंदर आने से रोका, धक्का-मुक्की के बाद अंदर आकर सभा की रातू : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) रातू लोकल कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को रातू अंचल कार्यालय का घेराव किया गया. हाथों में लाल झंडा लिये हजारों किसान, मजदूर, आदिवासी और महिलाओं ने जन सवालों को लेकर नारे लगाये. इससे […]
विज्ञापन
पुलिस ने गेट के अंदर आने से रोका, धक्का-मुक्की के बाद अंदर आकर सभा की
रातू : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) रातू लोकल कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को रातू अंचल कार्यालय का घेराव किया गया.
हाथों में लाल झंडा लिये हजारों किसान, मजदूर, आदिवासी और महिलाओं ने जन सवालों को लेकर नारे लगाये. इससे पूर्व पिर्रा चौक से जुलूस निकला जो काठीटांड़, रातू बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. जुलूस में किसान मजदूर एकता जिंदाबाद, जमीन ऑनलाइन के नाम पर घूसखोरी बंद करो, आदिवासी पिछड़े की जमीन की हेराफेरी बंद करो, सीओ अपनी मनमानी बंद करो आदि नारे लगाये.
जुलूस का नेतृत्व लोकल कमेटी सचिव महेश मुंडा, विनोद महतो, बुधराम उरांव, समीउल्ला मंसूरी ने किया. प्रखंड मुख्यालय के मेन गेट पर जुलूस पहुंचने पर तैनात केंद्रीय पुलिस बल के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया. प्रदर्शनकारी पुलिस के मंसूबे को नाकामयाब करते हुए धक्का-मुक्की कर परिसर के अंदर प्रवेश का गये.
इसके उपरांत किसान नेता प्रदीप महतो की अध्यक्षता में हुई सभा में पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य सुभाष मुंडा ने कहा कि प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. आदिवासी पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को जमीन से बेदखल करने की साजिश की जा रही है.
रजिस्टर-टू में छेड़छाड़ की जा रही है. जिसे माकपा बर्दाश्त नहीं करेगी और आंदोलन को तेज किया जायेगा. जिला सचिव सुखनाथ लोहरा ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही है.
उन्होंने जनता से वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की. राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान, प्रकाश टोप्पो, विनोद महतो, बुधराम उरांव, नमिता देवी, सीमा करकेट्टा, राजू महतो, उमा महतो आदि ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन बिनोद महतो ने किया. मौके पर सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे.
सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ व सीओ को सौंपा मांग पत्र
सभा के बाद सुभाष मुंडा के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीओ को तीन सूत्री व बीडीओ को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में किसानों के लिए प्रतिदिन 10 घंटा बिजली मुफ्त देने, बिजली दरों में बढ़ोतरी रद्द करने, प्रखंड अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त कर डॉक्टर, नर्स और सुनिश्चित करने व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जर्जर शौचालय की जगह नया शौचालय बनाने, सभी छुटे हुए गरीबों का लाल व पीला राशन कार्ड बनाने आदि मांग शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




