रांची : सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलेगी महिला कांग्रेस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 5:34 AM

विज्ञापन

रांची : प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को तुपुदाना चौक से महिला अधिकार यात्रा की शुरुआत की. महिला अधिकार यात्रा तुपुदाना चौक से शुरू होकर दसमाइल चौक तक पहुंची. यहां पर सभा की गयी. प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि महिला अधिकार यात्रा के माध्यम से महिला कांग्रेस पूरे राज्य […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को तुपुदाना चौक से महिला अधिकार यात्रा की शुरुआत की. महिला अधिकार यात्रा तुपुदाना चौक से शुरू होकर दसमाइल चौक तक पहुंची. यहां पर सभा की गयी.
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि महिला अधिकार यात्रा के माध्यम से महिला कांग्रेस पूरे राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के संदेशों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेगी. लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव से पहले प्रखंड, वार्ड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक जाकर केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों का पोल खोलने का काम किया जायेगा.
गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दे रही है. वहीं दूसरी ओर महिलाओं का शोषण करने में भी पीछे नहीं हटती है. कार्यक्रम में रांची महानगर अध्यक्ष विनीता पाठक, ग्रामीण अध्यक्ष मेरी तिर्की, सुरेश बैठा, बॉबी भगत, संगीता तिवारी, गौरी मल्लिक समेत कई महिलाएं शामिल थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola