रांची : भगवान भरोसे है राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था : झाविमो
Updated at : 20 Jan 2019 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप ने कहा है कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है. राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में कुव्यवस्था की कहानी तो आये दिन सामने आती ही रहती है, वहीं पूरे राज्य के जिला व अनुमंडल मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पतालों को भी खुद […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप ने कहा है कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है. राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में कुव्यवस्था की कहानी तो आये दिन सामने आती ही रहती है, वहीं पूरे राज्य के जिला व अनुमंडल मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पतालों को भी खुद उपचार की जरूरत है.
सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्रों की तो बात ही छोड़ दीजिए. एक तरफ केंद्रीय स्वास्थ्य महकमा अपनी पीठ खुद थपथपा रहा है कि आयुष्मान भारत के तहत देश में हर 12 सेकेंड में एक गरीब का निःशुल्क इलाज हो रहा है, वहीं दूसरी ओर झारखंड के उनके ही विधायक बजट सत्र में इस योजना को नाम बड़ा और दर्शन छोटा बताते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




