रातू : दो पक्षों में मारपीट, दो लोग घायल, दोनों ओर से प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2019 9:19 AM
रातू : थाना क्षेत्र के मां आनंदमयी नगर काठीटांड़ में मंगलवार की रात्रि को दो पक्षो के बीच जम कर मारपीट हुई. मारपीट में दोनों पक्षो से एक-एक युवकों को चोट आयी है. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस को भी भीड़ को संभालने में भारी […]
रातू : थाना क्षेत्र के मां आनंदमयी नगर काठीटांड़ में मंगलवार की रात्रि को दो पक्षो के बीच जम कर मारपीट हुई. मारपीट में दोनों पक्षो से एक-एक युवकों को चोट आयी है. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस को भी भीड़ को संभालने में भारी मशक्कत करना पड़ा. इस दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा एसआइ प्रभुवन कुमार व संजय कुमार के साथ धक्का-मुक्की भी की. मामले को लेकर दोनों तरफ से मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है.
जानकारी के अनुसार संजीव कुमार अपने घर के पास खड़ा था. तभी मारुति कार में सवार होकर संजय राय, शिवम राय, सुदामा राय, मिथिलेश राय, विशाल राय व रोबिन राय लाठी डंडे से लैस होकर हमला कर दिया. मारपीट होता देख बचाने आयी संजीव की मां के साथ भी मारपीट की गयी. इस दौरान गले में पहने सोने का चैन भी झपट लिया गया. थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही आपस में दो युवकों के बीच हाथापाई हुई थी.
थाना में मामला आने के बाद दोनों परिवार ने आपसी समझौता किया था. परंतु बदले की भावना से ग्रसित होकर एक पक्ष के लोगों ने घर जाकर दूसरे गुट के युवक व उसके परिवारवालों पर हमला बोल दिया. मामले को लेकर दोनों तरफ से मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










