सीएसआइआर-यूजीसी नेट परीक्षा: रांची के प्रभाकर पांडेय बने ऑल इंडिया टॉपर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची के प्रभाकर कुमार पांडेय ने सीएसआइआर-यूजीसी नेट की परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है़ उन्होंने केमिकल साइंस विषय में 68.75% अंक प्राप्त किया. वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजन व ईश्वर को देते हैं. आदर्श नगर धुर्वा के रहनेवाले प्रभाकर के पिता डाॅ शशिकांत पांडेय संस्कृत के […]
विज्ञापन
रांची : रांची के प्रभाकर कुमार पांडेय ने सीएसआइआर-यूजीसी नेट की परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है़ उन्होंने केमिकल साइंस विषय में 68.75% अंक प्राप्त किया. वे अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजन व ईश्वर को देते हैं.
आदर्श नगर धुर्वा के रहनेवाले प्रभाकर के पिता डाॅ शशिकांत पांडेय संस्कृत के अध्यापक हैं, जबकि माता पुष्पा पांडेय गृहिणी हैं. इन्होंने 10 वीं तक की पढ़ाई योगदा सत्संग स्कूल से की. 12वीं व स्नातक की पढ़ाई योगदा सत्संग कॉलेज से की. इन्होंने 2016 में रांची विवि से रसायन शास्त्र में एमएससी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










