रांची : बंधु तिर्की की गिरफ्तारी के खिलाफ पुतला दहन
Updated at : 17 Dec 2018 9:59 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को आदिवासी सेना के कार्यकर्ताओं ने कार्तिक उरांव चौक पिस्का मोड़ के पास सरकार का पुतला दहन किया. आदिवासी सेना के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि बंधु तिर्की आदिवासियों व झारखंडियों के लिए प्रेरक हैं. उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को आदिवासी सेना के कार्यकर्ताओं ने कार्तिक उरांव चौक पिस्का मोड़ के पास सरकार का पुतला दहन किया. आदिवासी सेना के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा कि बंधु तिर्की आदिवासियों व झारखंडियों के लिए प्रेरक हैं.
उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. बंधु तिर्की की गिरफ्तारी कोलेबिरा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है. जो भी आदिवासी हित में आवाज उठा रहा है, सरकार उसे जेल भेज रही है. शिवा ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि बंधु को न्याय जरूर मिलेगा. मौके पर सती तिर्की, मंजू तिर्की, कृष्णा मुंडा, विजय मुंडा, मुन्नी खलखो, सिंपी कुजूर, शोभा तिर्की, गुड़िया तिर्की, पूनम तिर्की प्रकाश मुंडा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




