चान्हो : सौ से अधिक सखुआ के पेड़ काट गिराये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पेड़ काटनेवालों का पता लगा कर कार्रवाई की जायेगी : वनक्षेत्र पदाधिकारी चान्हो : चान्हो-बुढ़मू की सीमा पर उसकू चरका पत्थल जंगल में करीब एक सौ की संख्या में सखुआ के पेड़ को अज्ञात लोगों ने काट दिया है.जंगल में काफी संख्या में एक साथ सखुआ के पेड़ को काट कर गिरा दिये जाने की […]
विज्ञापन
पेड़ काटनेवालों का पता लगा कर कार्रवाई की जायेगी : वनक्षेत्र पदाधिकारी
चान्हो : चान्हो-बुढ़मू की सीमा पर उसकू चरका पत्थल जंगल में करीब एक सौ की संख्या में सखुआ के पेड़ को अज्ञात लोगों ने काट दिया है.जंगल में काफी संख्या में एक साथ सखुआ के पेड़ को काट कर गिरा दिये जाने की सूचना पर मांडर के वनक्षेत्र पदाधिकारी सोमेश्वर उरांव वनरक्षियों व वन सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और काट कर गिरा दिये पेड़ों का जायजा लिया.
उन्होंने बताया कि ग्राम वन सुरक्षा समिति की सदस्यों की मदद से पेड़ों की कटाई किसने की है इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पता चलने पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इस दौरान वनरक्षी विनोद मिंज व ग्राम सुरक्षा समिति के रणविजय सिंह, गुप्तेश्वर सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन