रांची : डिबडीह पाहन टोली में मुख्य सड़क पर नहीं लगेगा बैरियर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : स्थानीय लोगों के भारी विरोध के कारण रेलवे ने डिबडीह पाहन टोली में मुख्य सड़क पर बैरियर लगाने की योजना को विराम दे दिया है. जबकि, बैरियर लगाने के लिए गड्ढा भी खोद दिया गया था. मंगलवार को जब स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर आंदोलन शुरू किया, तो रेलवे की ओर […]
विज्ञापन
रांची : स्थानीय लोगों के भारी विरोध के कारण रेलवे ने डिबडीह पाहन टोली में मुख्य सड़क पर बैरियर लगाने की योजना को विराम दे दिया है. जबकि, बैरियर लगाने के लिए गड्ढा भी खोद दिया गया था. मंगलवार को जब स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर आंदोलन शुरू किया, तो रेलवे की ओर से कहा गया कि अब सीमित उंचाई वाले सब-वे के दोनों अोर यह बैरियर लगाया जायेगा.
इस पर सहमति बनने के बाद लोगों ने आंदोलन वापस ले लिया. मौके पर वार्ड नंबर-36 की पार्षद सबिता कुजूर, जगमोहन एक्का, पुरील खाखा, राहुल तिर्की, अजय तिग्गा, अमन तिग्गा, अमित केरकेट्टा, सजीत उरांव, दीप बाखला सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन