रांची : को-ऑपरेटिव बैंक : बर्खास्त किये जायेंगे गलत तरीके से नियुक्त किये गये कर्मचारी
Updated at : 05 Dec 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : सरकार ने को-ऑपरेटिव बैंक में गलत तरीके से नियुक्त कर्मचारियों को बर्खास्त करने का फैसला किया है. इसके आलोक में फिलहाल सात लोगों के चिह्नित किया गया है. गलत तरीके से नियुक्त हुए कर्मचारी बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के करीबी रिश्तेदार हैं. मालूम हो कि राज्य सरकार ने जुलाई 2018 में एक आदेश […]
विज्ञापन
रांची : सरकार ने को-ऑपरेटिव बैंक में गलत तरीके से नियुक्त कर्मचारियों को बर्खास्त करने का फैसला किया है. इसके आलोक में फिलहाल सात लोगों के चिह्नित किया गया है.
गलत तरीके से नियुक्त हुए कर्मचारी बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के करीबी रिश्तेदार हैं. मालूम हो कि राज्य सरकार ने जुलाई 2018 में एक आदेश जारी कर को-ऑपरेटिव बैंक में गलत तरीके से नियुक्त कर्मचारियों को चिह्नित कर उन्हें बर्खास्त करने का आदेश दिया था. इस आदेश के आलोक में फिलहाल कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर गलत तरीके से नियुक्त कर्मचारियों के चिह्नित किया गया है. इसमें सुधांशु कुमार, सतीश कुमार श्रीवास्तव, पल्लवी कुमारी, रूबी कुमारी,कृष्ण लकड़ा और अभिजीत मंडल का नाम शामिल है. इन कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए किसी तरह का विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया गया था. गलत तरीके से नियुक्त अन्य कर्मचारियों को चिह्नित करने का काम अभी जारी है.
इस बीच उप निबंधक( सहयोग समितियां) ने इन चिह्नित कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्मार पत्र भेजा है. साथ ही एक सप्ताह के अंदर गलत तरीके से नियुक्त अन्य कर्मचारियों को चिह्नित करने का काम एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने गलत तरीके से नियुक्त करने में शामिल अधिकारियों को भी चिह्नित करने और इस सिलसिले में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




