रांची : देसी गायों के दूध, गोबर व मूत्र से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी

Updated:
विज्ञापन

रांची : भारतीय गोवंश को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से अध्यात्म फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुबह छह से नौ बजे तक मोरहाबादी मैदान में ऑक्सीजन पार्क के निकट देसी गायों के दूध, गोबर व मूत्र से बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी. इसमें गाय के पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोबर, गो मूत्र) […]

विज्ञापन
रांची : भारतीय गोवंश को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से अध्यात्म फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुबह छह से नौ बजे तक मोरहाबादी मैदान में ऑक्सीजन पार्क के निकट देसी गायों के दूध, गोबर व मूत्र से बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी.
इसमें गाय के पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोबर, गो मूत्र) से बने उत्पाद शामिल थे. इसमें पूजन सामग्री, औषधि, सौंदर्य प्रसाधन आदि थे. इसका उद्देश्य गोशाला निर्मित जैविक एवं हर्बल साबुन, शैम्पू, फेस पैक, कामधेनु अर्क, मोबाइल का रेडिएशन स्तर घटनेवाला गोबर का चिप, हर्बल सिंदूर, गोनाइल, दंत मंजन तथा विभिन्न औषधियों के प्रति जन सामान्य में जागरूकता बढ़ाना है.
यह सामग्री चाकुलिया गोशाला (पूर्वी सिंहभूम), कोलकाता गोसेवा परिवार एवं गोवंश अनुसंधान केंद्र, नागपुर द्वारा निर्मित थी. मौके पर जयप्रकाश प्रसाद, अशोक पोद्दार, संजय भरतिया, प्रकाश नारायण सिंह, इंद्रजीत यादव आदि थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola